Tuesday, May 02, 2017

May Day:'इंटक" के मंच से हुआ वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी का अपमान

अनीता शर्मा के ज़ोर देने पर किया गया उसी स्वतंत्र सेनानी का सम्मान
कौन हैं यह बाबा-क्या है इतिहास में इनका रोल-देखिये मैडम अनीता शर्मा के साथ एक पुरानी वीडियो 
लुधियाना: 1 मई 2017: (पंजाब स्क्रीन टीम)::  For More Pics Please Click here
इंटक के एक विवादित गुट ने अपने बहादर के रोड पर हुए आयोजन के मंच से एक बेहद वृद्ध व्यक्ति का लगातार अपमान किया जो खुद को स्वतंत्रता सेनानी होने का दावा भी कर रहा था। इस अपमान को अनीता शर्मा ने बहुत जद्दोजहद करके और बाद में शर्म के मारे इन नेताओं ने उसी वृद्ध का मंच से नीचे आ कर सम्मान भी किया और अपनी भूल भी स्वीकार की। यह सब मई दिवस के पावन अवसर पर हुआ। मंच पर नेताओं के सम्मान का घमसान मचा रहा और सम्मान चिन्ह के दोशाले मंच से भीड़ की तरफ अपने ख़ास लोगों की तरफ जूतों की तरह फेंके जाते रहे। हरियाणा की खटटर सरकार के बयान का मई दिवस के हर आयोजन में तीखा विरोध हुआ लेकिन इंटक के इस गुट ने अपने इस आयोजन में इस पर एक शब्द बोलना भी उचित नहीं समझा।  गौरतलब है कि खुद को सेकुलर कहने वाले इंटक के इस विवादित गुट ने बहादर के रोड का आयोजन वाम दलों के केंद्र में सेंध लगा कर किया था जो बुरी तरह से फ्लॉप रहा।
INTUC: ਪਰਮਿੰਦਰ ਪੱਪੂ ਨੂੰ ਹਟਾਇਆ ਮਾਲਵਾ ਜ਼ੋਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਲੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ 
गौरतलब है कि इस जगह अक्सर एटक की तरफ से मई दिवस मनाया जाता था। उस समय यहां पांव रखने की जगह भी नहीं होती थी। यह सब देख कर इंटक के इस गुट को लगा कि यहां के नेताओं को  साथ मिला लिया जाये तो मज़दूरों की बहुत बड़ी संख्या अपने कब्ज़े में आ जाएगी और ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा लेकिन एटक का समर्पित केडर यहां आने की बजाये नगर निगम ज़ोन ए में हुए सफल आयोजन में शामिल हुआ। यहां इंटक के कार्यक्रम में कुर्सियां आखिर तक खाली रहीं। शो बुरी तरह फ्लॉप हुआ।  
इसी बीच कार्यक्रम में कांग्रेस का नाम सुन कर यहां एक बहुत ही वृद्ध व्यक्ति आ पहुंचा जिसे आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं। उसका दावा है कि उसने तेजा सिंह स्वतंत्र जैसे जाने माने वाम स्वंतन्त्रता सेनानी के साथ जेल काटी है। अंग्रेज़ों के साथ युद्ध के समय कुछ देश विरोधियों की हत्याएं भी की हैं। वह दो शब्द कहना चाहता था माईक पर लेकिन सम्मान के घमसान में व्यस्त इन नेताओं ने उसकी एक न सुनी।  इसकी सूचना मंच संचालकों के साथ साथ मंच पर काबिज़ वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचाई गयी लेकिन किसी की न सुनी गयी क्यूंकि सम्मान की होड़ से किसी को वहां फुर्सत ही न थी।  
नाम लेने और सम्मान करने कराने का यह सिलसिला इतना अस्त व्यस्त था कि ऊषा मल्होत्रा और कई अन्य लोग बीच में ही उठ कर चले गए। एम एल ए संजीव तलवाड़ नाम लेते लेते रुआंसे हो आये और झट से अपना भाषण समाप्त कर वहां से निकलते बने।  उनके चेहरे पर आई निराशा और आक्रोश को साफ़ देखा जा सकता था। इंटक के महिला विंग के प्रांतीय प्रधान अनीता शर्मा के ज़ोर देने पर जब कार्यक्रम समाप्त हो चुका तो माईक उसी वृद्ध के हाथों थमा दिया गया जो काफी देर से नीचे खड़ा केवल दो मिंट की मांग कर रहा था। माईक  थमाने के साथ ही मंच से रौशनी बंद कर दी गयी। इस अपमानजनक स्थिति पर उस वृद्ध को भी बुरा लगा और उसने छूटते ही कहा चोर उचक्का चौधरी ते गुंडी रन प्रधान। इस बात से सभी का माथा ठनका और स्वयं दिनेश शर्मा सुन्द्रियाल सहित वृद्ध के पास पहुंचे। यहाँ भी सभी ने सेल्फी लेनी शुरू कर दी। उस वृद्ध का सम्मान भी किया। कुछ पल बाद दिनेश शर्मा ने इस पर मंच की गलति का अहसास भी किया लेकिन स्थानीय आयोजकों को इस का ज़रा भी अहसास नहीं हुआ। वे सब गौरवमयी ढंग से चल रहे थे। अंधेरा होते ही सभी नेता लोग घर चले गए मास्टर फ़िरोज़ टेंट और कुर्सियां उठवाने में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने लगे। आखिर उन्होंने इस फ्लॉप शो के खर्चे तो उठाने ही थे। मास्टर फ़िरोज़ भी इस सारे घटनाक्रम से बुरी तरह निराश और हताश नज़र आये।  आखिर अनीता शर्मा, श्री पाल शर्मा और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें जा कर दिलासा दिया। अब मई दिवस पर एक नया आयोजन होने की चर्चा है इसी महीने के मध्य में।  उसकी जगह और कार्यक्रम फाईनल  होते ही इसकी सूचना सभी को दी जाएगी। मई दिवस के नाम पर सम्मान के घमसान के यह फ्लाप  शो सभी याद रहेगा पर कुछ स्थानीय नेताओं को छोड़ कर क्यूंकि उनमें संवेदना या अहसास नाम की कोई चीज़ नहीं है। 
For More Pics Please Click here
(पंजाब स्क्रीन टीम: प्रदीप शर्मा, ओंकार सिंह पूरी, रेक्टर कथूरिया)

INTUC: ਪਰਮਿੰਦਰ ਪੱਪੂ ਨੂੰ ਹਟਾਇਆ ਮਾਲਵਾ ਜ਼ੋਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਲੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ 


No comments: