Sun, Aug 24, 2014 at 6:38 PM
वेतन न बढ़ने, श्रम कानून लागू न होने और मेहनत की भारी लूट के खिलाफ एकजूट संघर्ष का प्रण किया
सभी मालिकों को भेजे जाएंगे मांगपत्र
मांगें न मानी जाने पर संघर्ष तीखा होगा
लुधियाना: 24 अगस्त,2014: (*राजविन्दर):
लुधियाना के टेक्सटाइल और हौजरी मजदूरों के संगठन टेक्सटाइल हौज़री कामगार मजदूर यूनियन द्वारा आज यहां चंडीगढ़ रोड पर स्थित पुडा मैदान में मजदूर पंचायत बुलाई गई। अलग अलग कारखानों से पहुंचे मजदूरों और यूनियन के अगुवाओं ने मजदूरों के हालात के बारे में कारखानों के अंदर होने वाली ध्क्केशाही के बारे में विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि टेक्सटाइल और हौजरी मजदूर भी बहुत बुरे हालातों का सामना कर रहे हैं। महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है, पर आमदनी नहीं बढ़ रही है। मालिक वेतन और पीसरेट नहीं बढ़ा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि टेक्सटाइल और हौजरी कारखानों के मालिकों द्वारा श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा। 8 घण्टे की ड्यूटी, न्यूनतम मजदूरी, पहचान पत्र, इ.एस.आई, पी.एपफ., हादसों से सुरक्षा, छुट्टियां आदि सभी कानूनों को कुछ नहीं समझा जाता। मालिक बेहिसाब मुनाफे कमा रहे हैं, दूसरी तरफ मजदूर बुरे हालातों में रहने के लिए मजबूर हैं। सरकार, श्रम विभाग सभी आंखें बंद करके बैठे हैं।
विचार-विमर्श के बाद पंचायत में यह फैसला लिया गया कि इन मांगों के अधार पर एक मांगपत्र तैयार किया जाएगा और मालिकों एवं श्रम विभाग को सौंपा जाएगा। इस मांगपत्र में आठ घंटा काम दिहाड़ी का कानून लागू किया जाये और मासिक वेतन कम से कम 11000 रू. लगाया जाये, इ.एस.आई. कार्ड, पी.एपफ. कानून लागू करवाना, महिला मज़दूरों का पुरूष मज़दूरों के बराबर वेतन हो। फैक्टरी में मजदूरों के पहचान पत्र, हाजिरी रजिस्टर बनाए जाएं, 8.33 प्रतिशत बोनस और छुट्टियां लागू की जाएं। फैक्टरियों में हादसे रोकने के लिए सुरक्षा के इन्तजाम किए जाएं और इसके साथ ही बाकी सभी श्रम कानून लागू किए जाएं।
मजदूर पंचायत ने यह फैसला लिया कि अगर मालिकों ने मांगे नहीं मानी तो संघर्ष को विस्तारित करते हुए और तीखा किया जाएगा। मजदूर अगुवाओं ने ऐलान किया कि जब तक मालिक मजदूरों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए प्रयास नहीं करते, श्रम कानून लागू नहीं करते, तब तक संघर्ष चलता रहेगा। मजदूर पंचायत में हुई विचार चर्चा में मजदूर यूनियन के प्रधान राजविंदर, विश्वनाथ, ताजमोहम्मद, धिनिधर, उदय कुमार,जय पर्काश, गोपाल के सहित लगभग एक दर्जन मजदूरों ने अपनी बात रखी। ।
*राजविन्दर टेक्सटाइल हौज़री कामगार मज़दूर यूनियन के प्रधान हैं और उनका फोन सम्पर्क नंबर है:9888655663