Wednesday, January 15, 2014

लुधियाना के पावरलूम मकादूर कल करेंगे जोरदार धरना-प्रदर्शन

डी.सी. कार्यालय पर धरने का मकसद श्रम अधिकारों को लागू करवाना
                                                                                                                                            फाईल फोटो 
लुधियाना: 15 जनवरी, 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
टेक्सटाइल-हौज़री कामगार यूनियन, पंजाब के नेतृत्व में लुधियाना के सैंकड़ों पावरलूम कारखानों के मकादूर कल (16 जनवरी) डी.सी. लुधियाना के कार्यालय पर रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। टेक्सटाइल-हौकारी कामगार यूनियन, पंजाब के अध्यक्ष राजविन्दर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में स्प्ष्ट कहा कि लुधियाना प्रशासन द्वारा मकादूरों के अधिकारों को भयंकर रूप से अनदेखी की जा रही है। इसी का नतीजा है कि पावरलूम कारखाना मालिक मकादूरों के कानूनी अधिकारों की सरेआम उल्लघना कर रहे हैं। बार-बार प्रशासन, श्रम विभाग, ई.एस.आई. विभाग आदि विभागों में शिकायतें दर्ज करवाने के बाद भी कारखानों में श्रम कानून लागू नहीं किए जा रहे हैं। मकादूरों न पिछले समय में संगठित होकर जो आमदन बढ़ौतरी और ई.एस.आई. सुविधा हासिल की है मालिक अब फिर से उसे छीनने पर उतारू हैं। किसी न किसी बहाने से मालिक मकादूरों के तंग-परेशान कर रहे हैं, बढ़ रही महँगाई से मकादूर त्रस्त हैं लेकिन पीस रेट-वेतन घटाए जा रहे हैं। मन्दवाड़ी के बहाने से मकादूरों की काम से छँटनी की जा रही है। मालिकों के संगठित हमले का मुँह तोड़़ जवाब देना होगा। लुधियाना प्रशासन की यह कानूनन जिम्मेवारी है कि वह मकादूरों के हक-अधिकार लागू करवाए और मालिकों द्वारा हो रही धक्केशाही के खिला$फ सख्त कार्रवाई करे। मकादूरों में पावरलूम मालिकों की धक्केशाहिओं और प्रशासन द्वारा हो रही उनकी अनदेखी के खिला$फ आक्रोश है।
टेक्सटाइल-हौकारी कामगार यूनियन कल डी.सी. लुधियाना के कार्यालय पर रोषपूर्ण धरने-प्रदर्शन करके लुधियाना प्रशासन को इसकी गहरी नींद से जगाएगी। मकादूरों के सारे कानूनी अधिकार लागू करवाने और मालिकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए माँग-पत्र दिया जाएगा। 

No comments: