Tuesday, August 23, 2011

पंजाब को पूरी तरह से नशा-मुक्त करेगे-भाई अमरबीर सिंह ढोट


जेलों में धार्मिक समागम होने चाहिएसिंह साहिब 
अमृतसर से गजिंदर सिंह 
पंजाब जेल बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य व सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन मेहता के जिला प्रधान भाई अमरबीर सिंह ढोट ने सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान उन्हें सूचना केंद्र में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब गुरबचन सिंह व भाई राजिंदर सिंह मेहता ने  सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब का माडल भेंटकर सम्मानित किया.पंजाब जेल बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य व सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन मेहता के जिला प्रधान भाई अमरबीर सिंह ढोट ने सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक नमस्तक होकर गुरु घर की चारो ओर परिक्रमा कर गुरु घर में आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान उन्हें सूचना केंद्र में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब गुरबचन सिंह व भाई राजिंदर सिंह मेहता ने श्री हरिमंदिर साहिब का माडल भेंटकर सम्मानित किया,  इस दौरान जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब गुरबचन सिंह ने  पंजाब जेल बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य अमरबीर सिंह ढोट को बधाई देते हुए बताया, 
कि अमरबीर सिंह ढोट द्वारा पंथ की जो सेवा की जा रही है वह सराहनीय है उन्होंने बताया, कि अमरबीर सिंह ढोट को जेलो में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए, क्यों कि आज पंजाब के नौजवान नशे के दल-दल में फंस चके है और आपनी जवानी बर्बाद कर रहे है, उन्होंने ने कहा, कि जेलों में धार्मिक समागम करवाने चाहिए, जिस से जेलों में बंद नौजवानों का मन धार्मिक भावना की तरफ जागरूकता पैदा करे
     इस दौरान पंजाब जेल बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य व सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन मेहता के जिला प्रधान भाई अमरबीर सिंह ढोट  ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, जेल मंत्री हीरा सिंह गाबडि़या व फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसके वह सदैव ऋणी रहेंगे, उन्होंने कहा, कि वह पंथ की सेवा के लिए हमेशा आगे रहेंगे और पंजाब में बढ़ रहे नशे को हर हालत में रोक कर पंजाब को पूरी तरह से नशा-मुक्त करेगे. 

No comments: