Tuesday, August 23, 2011

अंडे के खोल पर अन्ना हजारे


कला के ज़रिये भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को संदेश 
अमृतसर से गजिंदर सिंह  
गांधीवादी समाज सेवक अन्ना हजारे की आंधी पूरे देश में चल रही है, हर कोई अपने-अपने अंदाज में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में हिस्सा डाल रहा है, अन्ना हजारे के इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अमृतसर के दंत चिकित्सक और आर्टिस्ट डा. हरविंदर सिंह गिल ने भी अपने अंदाज में अंडे के खोल पर अन्ना हजारे, जन लोकपाल बिल और भारत का नक्शा उकेरा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया है.
गांधीवादी समाज सेवक अन्ना हजारे की ओर से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जन लोकपाल बिल पास कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठने के बाद देश के हर कौने  से उनके हक की आवाज बुलंद हो रही है, हर कोई अपने-अपने अंदाज में अन्ना हजारे के हक में लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है, अन्ना हजारे की सोच से प्रभावित होकर अमृतसर के डेंटिस्ट और आर्टिस्ट डा. हरविंदर सिंह ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए अपने ही अनोखे अंदाज में अंडे के खोल पर अन्ना हजारे, जन लोकपाल बिल और भारत का नक्शा उकेरा है, ताकि लोग अधिक से अधिक अन्ना हजारे की इस मुहिम के साथ जुड़े और देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान का हिस्सा बन सकें.
पेशे से दंत चिकित्सक डा. हरविंदर सिंह गिल पिछले 15 वर्षों से विभिन्न वस्तुओं, चिन्हों और विभिन्न नेताओं के चेहरों को अंडों के खोल पर उकेर चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने पंजाब के अमीर विरसे से जुड़े खेती के हथियारों की भी छोटी प्रतिकृतियां बनाई हैं, 
उन्होंने कहा, कि इससे एक तो उनके कलाकार दिल को संतुष्टि मिलती है और दूसरा वह अपने भाव भी लोगों के सामने प्रकट करने में सफल हो जाते हैं, यह ही नही हरर्विंदर गिल का नाम इंडिया बुक ओफ रीकोर्ड्स में बी दर्ज है और वेह इन् अन्ड़ों के उपर एक अनदे में 100000  से भी ज्यादा छेद करने का रिकार्ड भी हरविंदर सिंह आपने नाम कारवा चुके है.

1 comment:

Arun sathi said...

बहुत खुब, लाजबाब।